गणित तालिका ऐप (Table of 5)

इस ट्यूटोरियल में हम एक गणित तालिका (Math Table) ऐप बनाना सीखेंगे।

कोड:

@ऐप("गणित तालिका ऐप", "जेन देव (Jane Deo) द्वारा निर्मित", "#E3F2FD", "#1565C0");
@शीर्षक२('शीर्षक', 'पारा की तालिका (Table of 5)');

अस्थिर $पारा = ५;
दुहराओ (अस्थिर $इ = १; $इ <= १०; $इ++) {
    अस्थिर $गुणा = $पारा * $इ;
    @शीर्षक३("शीर्षक_" + $इ, $पारा + " गुना " + $इ + " = " + $गुणा);
}


 *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*
- कोड का विवरण (Explanation):

>@ऐप(...): ऐप का शीर्षक ("गणित तालिका ऐप"), निर्माता का नाम ("जेन देव") और बैकग्राउंड व थीम का रंग तय करता है।
> @शीर्षक२(...): स्क्रीन पर सब-हेडिंग ('पारा की तालिका') प्रदर्शित करता है।
> अस्थिर $पारा = ५: एक वेरिएबल $पारा बनाता है और उसमें मान 5 सेट करता है (जिसका टेबल बनाना है)।
> दुहराओ (...): लूप (Loop) चलाता है।
> अस्थिर $इ = १: लूप 1 से शुरू होता है।
> $इ <= १०: लूप 10 तक (कुल 10 बार) चलेगा।
> $इ++: हर बार गिनती 1 बढ़ाता है।
> अस्थिर $गुणा = $पारा * $इ: $पारा (5) और $इ की गुणा करके नतीजा $गुणा में रखता है।
> @शीर्षक३(...): हर बार गुणा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाता है (जैसे: "5 गुना 1 = 5")।